लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे सरकार को बड़ा झटका, शिंदे गुट और भाजपा को समर्थन देने की राज ठाकरे ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2022 17:54 IST

एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को खुलकर समर्थन देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे की इस घोषणा से उद्धव सरकार को बड़ा झटका लगा है।राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार से 30 जून को फ्लोर टेस्ट लेने के लिए कहा है।

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को खुलकर समर्थन देने की घोषणा की। मनसे अध्यक्ष की घोषणा उद्धव ठाकरे सरकार के लिए एक बड़े झटके के रूप में आई है क्योंकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार से 30 जून को फ्लोर टेस्ट लेने के लिए कहा है।

मालूम हो, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात राजभवन में राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। फडवणवीस ने कोश्यारी से अनुरोध किया कि वह उद्धव ठाकरे सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहें। फडणवीस ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार अल्पमत में प्रतीत हो रही है क्योंकि शिंदे गुट के 39 शिवसेना विधायकों ने कहा है कि वे सरकार का समर्थन नहीं करते हैं। 

वहीं, कोश्यारी ने राज्य सरकार से 30 जून को फ्लोर टेस्ट लेने के लिए कहा है। इस बीच शिंदे ने फ्लोर टेस्ट पास करने का भरोसा जताते हुए दावा किया कि उन्हें अपनी ही पार्टी के 50 असंतुष्ट विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बुधवार को कहा कि हमारे पास 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। हम किसी फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंतित नहीं हैं। हम सब कुछ पास कर लेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है और हमारे पास वह है।

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रBJPएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?