लाइव न्यूज़ :

न्यायालय में याचिका दाखिल कर स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले का विषय उठाया, अस्पतालों में सुरक्षा की मांग

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर केंद्र और संबंधित प्राधिकारों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि देशभर में अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए ताकि रोगियों के रिश्तेदारों द्वारा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर हमलों की घटनाओं को रोका जा सके।

दिल्ली चिकित्सा संघ द्वारा और भारतीय चिकित्सा संघ की असम राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ सत्यजीत बोरा द्वारा दाखिल याचिका में केंद्र और राज्यों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि इस तरह की हिंसा की घटनाओं में डॉक्टरों तथा नर्सों समेत स्वास्थ्य कर्मियों के पीड़ित होने की स्थिति में उन्हें या उनके परिवार को अनिवार्य मुआवजा देने के लिए एक आपात कोष रखा जाए।

वकील स्नेहा कालिता के माध्यम से दाखिल याचिका में कहा गया कि इस तरह के हमलों और झगड़ों की घटनाएं बढ़ गयी हैं और डॉक्टरों या स्वास्थ्य कर्मियों की मौत के मामले भी सामने आते हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘याचिकाकर्ता चिकित्सा सेवा कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षित कार्य माहौल बनाने के लिए सुरक्षा तंत्र के लिहाज से दिशा-निर्देश बनाने के लिए उचित निर्देश जारी करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए