लाइव न्यूज़ :

इंडिगो के रायपुर-इंदौर उड़ान के केबिन में धुआं, डीजीसीए ने जांच शुरू की, विस्तारा एयरलाइन के इंजन में खराबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 18:46 IST

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है। इंडिगो ने इस मामले पर बयान के लिए अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविमान के चालक दल के सदस्यों ने केबिन में धुआं देखा। डीजीसीए ने बुधवार को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

नई दिल्लीः इंडिगो की रायपुर-इंदौर उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने मंगलवार को विमान के गंतव्य पर उतरने के बाद उसमें धुआं देखा। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने बुधवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए।

अधिकारियों ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है। इंडिगो ने इस मामले पर बयान के लिए अनुरोध का जवाब नहीं दिया। अधिकारियों ने कहा कि ए320 विमान के उतरने के बाद विमान के चालक दल के सदस्यों ने केबिन में धुआं देखा।

पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विस्तारा एयरलाइन के विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

इस विमान ने बैंकाक से उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन ने कहा कि मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान के एक इंजन में ‘‘मामूली’’ खराबी आई थी।

डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि रनवे से हटने के बाद विमान का इंजन संख्या-2 बंद कर दिया गया क्योंकि पायलट इंजन संख्या-1 का इस्तेमाल कर एकल इंजन से संचालन करना चाहते थे। हालांकि, बाद में इंजन संख्या-1 ने भी काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद विमान को अन्य वाहन की सहायता से हटाया गया। उन्होंने बताया कि विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

टॅग्स :Indigo AirlinesइंदौरIndoreRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील