लाइव न्यूज़ :

रायपुर: सुकमा नक्सल हमले में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 14, 2018 01:00 IST

मुख्यमंत्री रमन सिंह हमले में घायल हुए जवानों से मिलने और उनके हालचाल का जायजा लेने अस्तपताल पहुंचे।

Open in App

रायपुर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार 13 मार्च को हुए नक्सली हमले में 9 जवान शहीद जबकी 6 जवान घायल हो गए हैं। नक्सलियों ने सुकमा के किस्टाराम के पास इस हमले को अंजाम दिया। हमले में घायल हुए 6 में से 2 जवानों को इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह घायलों से मिलने और उनके हालचाल का जायजा लेने अस्तपताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल के डाॅक्टरों को घायल जवानों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किस्टाराम-पेलोदी मार्ग पर नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एएलएम को उस वक्त एलईडी ब्लास्ट से उड़ाया जब जवान एएलएम में सवार होकर सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि एंटी लैंड माइन व्हीकल के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार आठ जवान मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल दो जवान मदन कुमार और राजेश कुमार को एयरलिफ्ट कर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सीएम रमन सिंह सीएम हाउस में आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक करने के बाद अस्पताल पहुंचें और जवानों से घटना के संबंध बातचीत की। उनके साथ सीआरपीएफ के डी जी, राज्य पुलिस के डी जी ए एन उपाध्याय, डी जी नक्सल ऑपरेशन डी एम अवस्थी समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचाररमन सिंहनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतछत्तीसगढ़: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 नक्सली ढेर, जानें कैसे सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

भारतसरेंडर के लिए नक्सलियों को क्यों चाहिए वक्त?

भारतAndhra Pradesh: सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को किया ढेर, मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल

भारतदेश में अपनी अंतिम सांसें गिनता नक्सलवाद 

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए