लाइव न्यूज़ :

गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चक्रवात ‘महा’ से सात नवंबर तक हो सकती है वर्षा

By भाषा | Updated: November 5, 2019 22:48 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कई हिस्सों और गोवा में चक्रवातीय तूफान के फलस्वरूप सात नवंबर तक वर्षा हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान और बिजली कड़क सकती है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे‘महा’ सात नवंबर को दीव के समीप गुजरात तट पर पहुंच सकता है। पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य अरब सागर में चक्रवात ‘महा’ बन रहा है जिसके पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना है लेकिन आगे बढ़ने के दौरान वह कमजोर होता जाएगा।

अगले दो दिनों के दौरान भयंकर चक्रवात ‘महा’ के कारण गोवा के साथ ही तटीय कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों के कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। ‘महा’ सात नवंबर को दीव के समीप गुजरात तट पर पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य अरब सागर में चक्रवात ‘महा’ बन रहा है जिसके पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना है लेकिन आगे बढ़ने के दौरान वह कमजोर होता जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कई हिस्सों और गोवा में चक्रवातीय तूफान के फलस्वरूप सात नवंबर तक वर्षा हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान और बिजली कड़क सकती है।’’

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक ‘महा’ के बृहस्पतिवार तड़के दीव और पोरबंदर के बीच गुजरात तट पर पहुंचने की संभावना है और इस दौरान 70-80 से लेकर 90 किलोमीटरप्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

उन्होंने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर मूसलाधार से लेकर भारी वर्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को गुजरात के तटीय क्षेत्रों और उससे सटे उत्तरी महाराष्ट्र के समुद्र तटीय क्षेत्रों में मध्य और उत्तरपूर्व अरब सागर में तथा उत्तरी अंडमान सागर एवं पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

यह चक्रवात अभी अरब सागर में पोरबंदर के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 650 किलोमीटर की दूरी पर और वेरावल के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 700 किलोमीटर की दूरी पर मंडरा रहा है। बृहस्पतिवार को तट पर पहुंचने से पहले उसके कमजोर होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममहाराष्ट्रगोवाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?