लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 21, 2020 15:19 IST

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश, बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। रीवा, शहडोल और होशंगाबाद में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कई जगहों पर अगले 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनीबारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में हल्की से लेकर तेज बरसात का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए भारी बरसात के साथ-साथ बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कही-कही अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई. 

राज्य के कई जिलों में 2 से 5 सेंटीमीटर बरसात दर्ज की गई. इनमें सिहावल में 5 सेंटीमीटर, सिंगरौली एवं बिछिया में 4-4 सेंटीमीटर, मलालखंड़,शाहपुरा, हनुमना, सोहागपुर, राजपुर और  राघौगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर, गोहपरू, खुरई, सीधी, करंजिया, माडा, देवसर, पोहरी, ईशागढ़ और बदरवास में 2-2 सेंटीमीटर बरसात दर्ज की गई.

अधिकतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरा है. इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में भी तापमान काफी गिरा है. शेष संभागों के जिलों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नही हुआ. तापमान होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से कम हुआ. रीवा एवं भोपाल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम, इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में तामपान सामान्य रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया.

पुर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर रीवा, शहडोल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वही कुछ स्थानों पर जबलपुर, सागर, भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कही कही वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है.

चेतावनी: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में तथा छिंदवाडा, बालाघाट, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन एवं सीहोर जिलों में कही-कही भारी बरसात हो सकती है. वही सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कही-कही गरज चमक के साथ-साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. इसके साथ ही अल्पकालिक तेज हवा भी चल सकती है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप