लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, चार जिलों में रेड अलर्ट

By भाषा | Updated: September 15, 2019 20:33 IST

मध्यप्रदेश और हाड़ौती अंचल में हो रही तेज बारिश और कोटा बैराज एवं काली सिंध से पानी छोड़े जाने की वजह से रविवार शाम सात बजे चंबल नदी का जलस्तर 141.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान 129.79 मीटर से करीब 12 मीटर अधिक है।

Open in App

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चार जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, और कोटा जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया। वहीं बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में झालावाड़ जिले के गंगधार में 22 सेंटीमीटर, डग में 19 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में 16 सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के बेगू में 15 सेंटीमीटर, झालावाड़ के अकलेरा में 11 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के आरनोद में 11 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के केसरपुरा में नौ सेंटीमीटर, झालावाड़ के पचपहार में आठ सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के कोटरी में आठ सेंटीमीटर, बांसवाडा के दानपुर—घाटोल में आठ-आठ सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में सात सेंटीमीटर, डूंगरपुर के निथुआ में सात सेंटीमीटर, धौलपुर के राजखेड़ा में छह सेंटीमीटर, अजमेर के केकड़ी में छह सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर पांच सेंटीमीटर से तीन सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

वहीं रविवार सुबह से शाम तक राजधानी जयपुर में 11 मिलीमीटर और कोटा में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस बीच धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।

मध्यप्रदेश और हाड़ौती अंचल में हो रही तेज बारिश और कोटा बैराज एवं काली सिंध से पानी छोड़े जाने की वजह से रविवार शाम सात बजे चंबल नदी का जलस्तर 141.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान 129.79 मीटर से करीब 12 मीटर अधिक है। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

टॅग्स :राजस्थानमानसूनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर