लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अगले दो घंटों में हो सकती है बारिश, अरब सागर में आज उठेगा चक्रवात, अलर्ट जारी

By स्वाति सिंह | Updated: June 11, 2019 10:08 IST

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इसके मद्देनजर दक्षिण और पश्चिमी इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग की मानें तो आज थोड़ी राहत भी मिल सकती है।विभाग ने अरब सागर में उठने वाले चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। सोमवार को राजधानी दिल्ली तापमान 48 डिग्री के करीब रहा। वहीं, मंगलवार को भी पारा 46 के करीब रह सकता है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है। विभाग के मुताबिक अगले दो घंटों में दिल्ली-एनसीआर के इलाके में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

दूसरी ओर, भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर में उठने वाले चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लक्षद्वीप के पास अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'वायु' बुधवार तक खतरनाक रूप धारण कर सकता है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवाती तूफान 'वायु' उत्तर-पश्चिम की तरफ से गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। 

'वायु' चक्रवात के कारण ही मॉनसून से नमी दूर होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इसके मद्देनजर दक्षिण और पश्चिमी इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की आशंका है। जबकि मंगलवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है।  

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप