लाइव न्यूज़ :

बारिश का कोहरामः बिहार में आंधी, बिजली गिरने से 33 की मौत, असम में 7 लाख प्रभावित, पीएम मोदी ने मौतों पर जताया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: May 21, 2022 14:06 IST

असम राज्य आपदा प्रबंधन के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। और राज्य के 29 जिलों में लगभग 7.12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपए देने का ऐलान किया हैअसम में  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, नागांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं

बिहार/असमः  पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और भूस्खलन ने असम के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में चार जिलों- नगांव, होजई, कछार और दरांग में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। और राज्य के 29 जिलों में लगभग 7.12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं बिहार और कर्नाटक में भी भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने।

खबर के मुताबिक बिहार में आंधी, बिजली गिरने के कारण 33 लोगों की मौत हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के 16 जिलों में आंधी व आकाशीय बिजली गिरने की हालिया घटनाओं में 33 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए देने का एलान करते हुए फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि देने का भी निर्देश दिया है। वहीं पीएम मोदी ने भी बिहार में हुई मौतों पर दुख जताया है। 

पीएम मोदी ने कहा- यह बहुत दुखद है कि बिहार के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस अपार क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे। स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की देखरेख में राहत और बचाव कार्य में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।

आंकड़ों के मुताबिक, असम में  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, नागांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, इसके बाद कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52,709 लोग प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि कछार, लखीमपुर और नगांव जिलों में बाढ़ के पानी में डूबने से शुक्रवार को दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने असम के दीमा हसाओ जिले के खूबसूरत शहर हाफलोंग को तबाह कर दिया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी भी घुस गया है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।

टॅग्स :बिहारअसमनरेंद्र मोदीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए