लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने 19 अप्रैल से देश भर में 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई की: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई रेलवे ने 19 अप्रैल के बाद से अब तक देश भर में 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि 14 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है जबकि 18 टैंकर में 342 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर पांच और ऐसी ट्रेन सफर में हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के लिए छह ऑक्सीजन टैंकर, तेलंगाना के लिए पांच, उत्तर प्रदेश के लिए तीन और मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के लिए दो-दो टैंकर रास्ते में हैं।

शनिवार को पहली और दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन पांच टैंकर में 79 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर हरियाणा पहुंचीं। इसके अलावा, तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ओडिशा के अंगुल से दो टैंकर में 30.6 टन ऑक्सीजन लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को बोकारो से 70.77 टन ऑक्सीजन लेकर जबलपुर और सागर पहुंची। तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 22.19 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर राउरकेला से रवाना हो चुकी है जो शनिवार रात तक जबलपुर पहुंच सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को आठवीं ऑकसीजन एक्सप्रेस के जरिए बोकारो से 44.88 टन मेडिकल ऑकसीजन प्राप्त होगी।

शर्मा ने कहा कि दिल्ली को जल्द ही दुर्गापुर से छह टैंकरों में लाई जा रही 120 टन ऑक्सीजन प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा, '' अब तक भारतीय रेलवे 813 टन से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई कर चुका है, जिसमें महाराष्ट्र को 174 टन, उत्तर प्रदेश को355 टन, मध्य प्रदेश को 134.77 टन, दिल्ली को 70 टन और हरियाणा को 79 टन ऑक्सीजन शामिल है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस जल्द ही तेलंगाना भी पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए