लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग टिकट बुक करने की दी अनुमति, भीड़ कंट्रोल करने के लिए वेटिंग में सिर्फ इतने टिकटों की हो पाएगी बुकिंग

By सुमित राय | Updated: May 13, 2020 22:38 IST

स्पेशल ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है और लिमिटेड वेटिंग टिकट जारी करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष यात्री ट्रेनों में यात्रियों को प्रतीक्षा सूची में टिकट जारी करने की अनुमति दे दी है।प्रतीक्षा सूची 22 मई से चलने वाली ट्रेनों पर लागू होगी, जिसके लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी।

भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत 12 मई से कर दी है और नई दिल्ली से 15 जोड़ी ट्रेन चलाने का फैसला किया। रेल मंत्रालय ने बुधवार को अपने पहले के आदेश में बदलाव किया और विशेष यात्री ट्रेनों में भी यात्रियों को प्रतीक्षा सूची में टिकट जारी करने की अनुमति दे दी। हालांकि इसके लिए लिमिटेड वेटिंग टिकट जारी करने का निर्देश दिया गया है।

लोकमत संवाददाता संतोष ठाकुर को मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक्षा सूची 22 मई से चलने वाली ट्रेनों पर लागू होगी, जिसके लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। नए आदेश के अनुसार एसी-1 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 20 वेटिंग, एसी-2 में 50, एसी-3 व एसी चेयर कार में 100 वेटिंग और स्लीपर में 200 वेटिंग टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

किस श्रेणी में कितना वेटिंग लिस्ट

एसी फर्स्ट - 20एग्जीक्यूटिव क्लास - 20एसी सेकंड - 50एसी थर्ड - 100एसी चेयर कार - 100स्लीपर - 200

टिकट रद्द करने के नियम में भी बदलाव

रेलवे ने टिकट रद्द करने के नियम में भी बदलाव किया है। स्पेशल ट्रेनों के पहले के नियम के मुताबिक यात्रा के 24 घंटे पहले टिकट रद्द पर 50 पैसे वापस मिलते थे, जबकि यात्रा के लिए 24 घंटे से कम समय रहने पर कोई पैसे नहीं मिलते थे। इसमें बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब टिकट रद्द करने पर वहीं शुल्क लगेगा, जो आमतौर पर लगते थे।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील