लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने भीड़ भरे मार्गों के लिए लिया बड़ा फैसला, ऑन डिमांड टिकट देगा रेलवे, बिछाया जाएगा दूसरा-तीसरा ट्रैक

By संतोष ठाकुर | Updated: February 16, 2020 08:34 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. इसके तहत भीड़ भरे मार्गों में व्यस्त मार्गों पर दो से तीन साल में दूसरा और तीसरा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने 89 रेलवे प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना में तब्दील कर दिया है.नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी प्रोजेक्टंस के लिए 140 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.

दिल्ली—बिहार हो या फिर दिल्ली—महाराष्ट्र या फिर कोई अन्य रेल रूट, भीड़ भरे रेल मार्गों पर अगले पांच साल में ऑन डिमांड रेलवे टिकट मिलने लगेगा. इसके लिए रेलवे ने वृहद योजना बनाई है. देश के सभी व्यस्त मार्गों पर दो से तीन साल में दूसरा और तीसरा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा. ये कार्य समय पर पूरा किया जा सके, इसके लिए रेलवे ने 89 रेलवे प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना में तब्दील कर दिया है.

इनमें से 58 को सुपर क्रिटिकल या अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ग में रखा गया है. इससे यह लाभ होगा कि केंद्र में किसी भी पार्टी की सरकार आए लेकिन ये प्रोजेक्ट अपनी गति से चलते रहेंगे. उन्हें फंड की समस्या नहीं होगी. रेलवे बोर्ड के चेयरमेन एवं सीईओ विनोद यादव ने कहा कि मौजूदा समय में रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर यह होता था कि सभी प्रोजेक्ट को कुछ—कुछ राशि दी जाती थी.

लेकिन अब पहले उन परियोजना को पर्याप्त पैसा दिया जा रहा है, जिससे रेलवे की गति, दशा और दिशा ठीक करने में सहायता हो. जिन प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना के तहत चिह्नित किया गया है, उन सभी प्रोजेक्ट को 140 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जिससे पैसे की कमी न हो. जब यह पैसा खत्म होगा तो अगले साल फिर हर प्रोेजेक्ट को राशि आवंटित की जाएगी. इसके तहत भीड़ वाले रूट पर दूसरी या तीसरी लाइन डालने के साथ ही सिग्नल और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा.

स्वर्णिम चतुर्भुज रेलवे ट्रैक पर क्षमता से अधिक दबाव यादव ने कहा कि इस समय देश की स्वर्णिम चतुर्भुज रेलवे ट्रैक पर देश के रेलवे ट्रैफिक का करीब 60 प्रतिशत दबाव है. इन रूटों पर क्षमता से 130—140 प्रतिशत अधिक यात्री व परिचालन दबाव है. हम जानते हैं कि दिल्ली—पटना रेलवे रूट पर डिमांड है, लेकिन हम अधिक ट्रेन नहीं चला सकते हैं, क्योंकि पहले से ही यहां पर जरूरत से ज्यादा दबाव है. ऐसे में ये राष्ट्रीय परियोजनाएं इस समस्या को हल करेंगी। जब दो से तीन साल में इन रूटों पर दूसरा—तीसरा ट्रैक डाल दिया जाएगा, सिग्नल स्वचालित अत्याधुनिक हो जाएंगे.

150 ट्रेनों को निजी क्षेत्र में देने की योजना यादव के अनुसार विशेषीकृत माल वाहक गलियारा बन जाएगा तो हम इन सभी व्यस्त रूटों पर अगले पांच साल में ऑन डिमांड रेलगाड़ी चलाने में सक्षम होंगे. इस समय रेलवे करीब 13 हजार यात्री और 9 हजार माल वाहक रेलगाड़ी चलाता है. इसमें से केवल 150 रेल को निजी क्षेत्र के लिए दिया जा रहा है. रेलवे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सेवाएं जारी रखेगा. 

टॅग्स :लोकमत समाचारनरेंद्र मोदीभारतीय रेलरेल बजटबिहारदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी