लाइव न्यूज़ :

आरटीआई में खुलासा, दूसरी तिमाही में रेलवे को यात्री सेवाओं से 2,325 करोड़ रुपये की आय, जानिए सबकुछ

By भाषा | Updated: October 21, 2020 22:09 IST

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के अनुसार 167 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय रेलवे ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टिकट बुकिंग से हुई आय से ज्यादा राशि लोगों को रिफंड की।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे की आय खर्च के मुकाबले कम यानी 1,066 करोड़ रुपये नुकसान में रही।दूसरी तिमाही में रेलवे का इस श्रेणी से राजस्व 2,325 करोड़ रुपये रहा है।वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कोरोना वायरस संकट के चलते रेलवे की यात्री सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।

नई दिल्लीः चालू वित्त वर्ष में पहली बार भारतीय रेलवे की यात्री सेवाओं से आय, व्यय से अधिक रही है। दूसरी तिमाही में रेलवे का इस श्रेणी से राजस्व 2,325 करोड़ रुपये रहा है।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के अनुसार 167 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय रेलवे ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टिकट बुकिंग से हुई आय से ज्यादा राशि लोगों को रिफंड की। इस तरह रेलवे की आय खर्च के मुकाबले कम यानी 1,066 करोड़ रुपये नुकसान में रही।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ ने आरटीआई के तहत मांगी थी। हालांकि रेलवे की माल ढुलाई से होने वाली कमाई मजबूत बनी रही। पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में यह 5,873.64 करोड़ रुपये बढ़ गयी। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कोरोना वायरस संकट के चलते रेलवे की यात्री सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।

ऐसे में रेलवे को यात्री खंड में अप्रैल में 531.12 करोड़ रुपये, मई में 145.24 करोड़ रुपये और जून में 390.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आंकड़ों के मुताबिक यात्री सेवाएं बहाल होने और चरणबद्ध तरीके से 800 रेलगाड़ियों का परिचालन करने के चलते रेलवे की यात्री सेवा खंड से आय में सुधार हुआ है।

रेलवे ने इस खंड से जुलाई में 560.99 करोड़ रुपये, अगस्त में 830.55 करोड़ रुपये और सितंबर में 934.16 करोड़ रुपये की आय दर्ज की। इस प्रकार 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में रेलवे की यात्री सेवाओं से कुल आय 2,325.7 करोड़ रुपये रही। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की समाप्ति पर भारतीय रेलवे की यात्री किराये से कुल आय 1,258.74 करोड़ रुपये रही। जबकि माल ढुलाई से आय 49,347.62 करोड़ रुपये रही। 

टॅग्स :भारतीय रेलआरटीआईपीयूष गोयलइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं