लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री वैष्णव ने ओडिशा में भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:25 IST

Open in App

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत की और राज्य को अपनी ‘कर्मभूमि’ बताया।नौकरशाह से राजनीतिज्ञ बने वैष्णव का यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ वैष्णव ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य में चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की।वर्ष 1994 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव ने कहा, ‘‘ओडिशा हमेशा मेरी कर्मभूमि रही है।’’ वह 1990 के दशक में कटक और बालासोर के जिला मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारी थे और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव बने। वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद राज्य के अपने पहले दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले स्वागत से वह अभिभूत हैं। प्रधान और वैष्णव, पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर गए और यहां से तीर्थ नगरी जाते समय लोगों ने उनका स्वागत किया। रेल मंत्री ने ट्विटर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने पुरी जाते समय उनका अभिवादन किया था। उन्होंने कई जगहों पर अपना वाहन रोका और सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों से बातचीत की। राजस्थान के रहने वाले वैष्णव 2019 में ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और पिछले महीने केंद्रीय मंत्री बने। भाजपा के राज्य महासचिव गोलक महापात्र ने कहा कि वैष्णव बृहस्पतिवार की शाम को ट्रेन से रायगढ़ जाएंगे और अगले दिन पार्टी के कार्यक्रम के लिए कोरापुट जाएंगे। उनका शनिवार को नबरंगपुर और 22 अगस्त को कालाहांडी और बोलांगीर जाने का कार्यक्रम है। प्रधान 19 से 22 अगस्त तक भुवनेश्वर, कटक और खुर्दा में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोनों केंद्रीय मंत्री चार दिनों में 419 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और सात जिलों में फैले छह संसदीय क्षेत्रों में 115 स्थानों पर कार्यक्रम करेंगे। ओडिशा के एक अन्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू हालांकि पार्टी के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके क्योंकि उनका स्वास्थ्य कोविड के बाद की ​​जटिलताओं के कारण ठीक नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप