लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी के आरोप पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार: निगमीकरण पर कांग्रेस की दोहरी नीति

By भाषा | Updated: July 3, 2019 12:28 IST

गोयल ने कहा कि निगमीकरण को लेकर कांग्रेस की दोहरी नीति है, हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिया। इस मौके पर सोनिया सदन में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि संप्रग की पहली सरकार के वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे में विनिवेश और निजीकरण की बात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सरकार पर रेलवे की ‘‘बहुमूल्य संपत्तियों को निजी क्षेत्र के चंद हाथों को कौड़ियों के दाम पर बेचने’’ का आरोप लगाया।रेल मंत्री ने कहा कि जिस रेलवे कोच कारखाने की बात की गई उसकी घोषणा 2008 में की गई थी और 2014 तक कुछ नहीं हुआ।

रायबरेली के मॉडर्न कोच कारखाने के निगमीकरण से जुड़े संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि निगमीकरण पर कांग्रेस की दोहरी नीति है।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा कोच कारखाने का मुद्दा फिर से उठाए जाने पर गोयल ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली के कारखाने की सिर्फ घोषणा की, जबकि मोदी सरकार ने इसमें काम शुरू किया।

गोयल ने कहा कि निगमीकरण को लेकर कांग्रेस की दोहरी नीति है, हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिया। इस मौके पर सोनिया सदन में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि संप्रग की पहली सरकार के वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे में विनिवेश और निजीकरण की बात की थी।

रेल मंत्री ने कहा कि जिस रेलवे कोच कारखाने की बात की गई उसकी घोषणा 2008 में की गई थी और 2014 तक कुछ नहीं हुआ। मोदी सरकार आने के बाद इसमें काम आरंभ हुआ। पिछले साल ही ही कारखाने में 1422 कोच का विनिर्माण किया गया।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सरकार पर रेलवे की ‘‘बहुमूल्य संपत्तियों को निजी क्षेत्र के चंद हाथों को कौड़ियों के दाम पर बेचने’’ का आरोप लगाया और इस बात पर अफसोस जताया कि सरकार ने निगमीकरण के प्रयोग के लिए रायबरेली के मॉडर्न कोच कारखाने जैसी एक बेहद कामायाब परियोजना को चुना है।

उन्होंने निगमीकरण को निजीकरण की शुरुआत करार दिया। बाद में रेलवे ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कारखाना सरकार के नियंत्रण में रहेगा।

टॅग्स :संसद बजट सत्रपीयूष गोयलसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह