लाइव न्यूज़ :

महाकाल के दर्शन कर रेलमंत्री ने यात्रियों को दिया तोहफा, महाशिवरात्रि से काशी विश्वनाथ से उज्जैन के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 13, 2020 05:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार के रेल मंत्री पीयूष गोयल सपत्निक श्रीमती सीमा गोयल के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः 4 से 6 बजे तक होने वाली रविवार की भस्मार्ती में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने पंडित, पुजारियों, पुरोहितों के निवेदन को स्वीकार करते हुए महाशिवरात्रि से उज्जैन से काशी विश्वनाथ विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए डीआरएम को निर्देशित भी किया।

भारत सरकार के रेल मंत्री पीयूष गोयल सपत्निक श्रीमती सीमा गोयल के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः 4 से 6 बजे तक होने वाली रविवार की भस्मार्ती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंडित, पुजारियों, पुरोहितों के निवेदन को स्वीकार करते हुए महाशिवरात्रि से उज्जैन से काशी विश्वनाथ विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए डीआरएम को निर्देशित भी किया।

रविवार तड़के भस्मार्ती के पूर्व श्री गोयल ने सपत्निक भगवान को हरिओम का जल अर्पण किया। उसके बाद नंदी गृह में बैठकर उन्होंने भस्मार्ती के दर्शन किए। बाद में श्री गोयल ने मंदिर गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन- अभिषेक किया। पूजन अभिषेक मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य व पुजारी आशीष शर्मा ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया आदि उपस्थित थे।

वाराणसी - महाकाल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा

मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया। भास्मार्ती देखी, भास्मार्ती के बाद बाबा का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। लगभग 2 घण्टे से अधिक समय वे मन्दिर में रहे। पूरे समय बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए रेल मंत्री ने पण्डे पुजारियों के आग्रह पर वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की। 

इस दौरान पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल डीआरएम को निर्देशित करते हुए उन्होंने 21 फरवरी महाशिवरात्रि से ट्रेन चलाने को कहा। संभवतः यह ट्रेन इंदौर से वाराणसी के लिए चलेगी जोकि उज्जैन होते हुए जाएगी। यह ट्रेन देश में चलने वाली 150 निजी ट्रेनों में शामिल होगी।

टॅग्स :पीयूष गोयलउज्जैनमहाशिवरात्रिमहाकालेश्वर मंदिरमध्य प्रदेशवाराणसीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो