लाइव न्यूज़ :

मुंबई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ठाणे से दिवा के बीच लोकल ट्रेन में किया सफर, चेहरे में दिखी मुस्कान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2022 15:15 IST

देश की आर्थिक राजधानी में ट्रेन के विस्तार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी यहां 5वीं और 6ठी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगेरेलमंत्री ने कहा, जिस दिन का इंतजार था आज वो दिन आ गया

मुंबई: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मुंबई के ठाणे से दिवा के बीच लोकल ट्रेन का सफर किया। इस दौरान उनके चेहरे में मुस्कान नजर आई। इस दौरान उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी ठाणे और दिवा के बीच 5वीं और 6ठी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। जिस दिन का इंतजार था आज वो दिन आ गया।"

देश की आर्थिक राजधानी में ट्रेन के विस्तार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी द्वारा आज शाम 4:30 बजे ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। जिसके बाद इस अवसर पर उनका संबोधन होगा। 

ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं और इसमें 1.4 किमी लंबा रेल फ्लाईओवर, 3 प्रमुख पुल, 21 छोटे पुल हैं। ये लाइनें मुंबई में उपनगरीय ट्रेन के यातायात के साथ लंबी दूरी की ट्रेन के यातायात के हस्तक्षेप को काफी हद तक दूर कर देंगी। इन लाइनों से शहर में 36 नई उपनगरीय ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी। 

टॅग्स :Ashwini VaishnavमुंबईMumbaiRailways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर