लाइव न्यूज़ :

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा बोले-किसी राज्य ने ट्रेनों का संचालन बंद करने को नहीं कहा, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2021 22:56 IST

राज्यों ने निषिद्ध क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई है, वहां यात्रियों की रैंडम जांच और गंतव्य पर पहुंचने पर जांच की जा रही है. आईआरसीटीसी की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट पर दिए गए प्रोटोकॉल का सभी राज्य पालन कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआरटी-पीसीआर जांच करवाने या कोविड-19 निगेटिव प्रमाणपत्र लेने की जरूरत है.रेलवे यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर रहा है और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत जुर्माने की राशि भी अधिसूचित कर दी है.स्टेशनों पर भीड़ रोकने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य बढ़ा दिया गया है.

नई दिल्लीः रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए आज स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी राज्य ने ट्रेन सेवा बंद करने का अनुरोध नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि जहां भी राज्यों ने निषिद्ध क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई है, वहां यात्रियों की रैंडम जांच और गंतव्य पर पहुंचने पर जांच की जा रही है. शर्मा ने कहा कि रेलवे ने इंगित किया है कि आईआरसीटीसी की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट पर दिए गए प्रोटोकॉल का सभी राज्य पालन कर रहे हैं.

वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि यात्रियों को किन क्षेत्रों में जाने से पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाने या कोविड-19 निगेटिव प्रमाणपत्र लेने की जरूरत है, या फिर कहां पहुंचने पर उन्हें जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा. उन्होंने कहा, ''अभी तक किसी भी राज्य की सरकार ने ट्रेनों का संचालन बंद करने को नहीं कहा है.

रेलवे यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर रहा है और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत जुर्माने की राशि भी अधिसूचित कर दी है.'' उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की संभावना से इनकार कर दिया और कहा कि मांग और जरूरत के मुताबिक ट्रेनें चलाई जाएंगी. शर्मा ने कहा कि स्टेशनों पर भीड़ रोकने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य बढ़ा दिया गया है.

सेवा में कोई कमी नहीं, हालात सामान्यः शर्मा ने कहा, ''मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सेवा में कोई कमी नहीं है. हालात सामान्य हैं, खास तौर से मुंबई, सूरत और बेंगलुरु में.'' उन्होंने कहा, ''हम ज्यादा लोकप्रियता वाली ट्रेनों की 28 क्लोन ट्रेनें और 947 यात्री ट्रेनों का संचालन भी कर रहे हैं. करीब 70 प्रतिशत ट्रेन सेवा बहाल हो गई है. देशभर में अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिहाज से रेलवे 140 अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन कर रही है.''

4,000 आइसोलेशन कोच तैयारः कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल होने वाले परिवर्तित डिब्बों के बारे में शर्मा ने कहा, ''देश में विभिन्न जगहों पर हमारे पास 4,000 आइसोलेशन कोच (बोगी) हैं. हमें महाराष्ट्र के नंदूरबार से 100 से ज्यादा बोगियों की मांग आई है और 20 आइसोलेशन कोच मुहैया कराए गए हैं.'' शर्मा ने कहा कि रेलवे मुंबई, गुजरात, कर्नाटक और जहां भी मांग ज्यादा है, वहां सभी स्टेशनों पर करीब से नजर रखे हुए है. जोनल महाप्रबंधकों को अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का अधिकार दिया गया है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाभारतीय रेलभारत सरकारपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील