लाइव न्यूज़ :

रेल सेवा के महामारी के पूर्व स्तर पर अगले दो महीने में पहुंचने की संभावना

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल राज्यों से अनुमति मिलने और कोराना वायरस की स्थिति नियंत्रण में रहने पर रेलवे के अगले दो महीने में कोविड-19 महामारी के पहले की तरह अपनी ट्रेन सेवा बहाल करने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि ये सभी विशेष ट्रेनें होंगी और यह नियमित सेवा नहीं होगी।

वर्तमान में केवल 66 प्रतिशत ट्रेनें चलायी जा रही हैं और विशेष ट्रेनों के तौर पर इनका परिचालन हो रहा है।

विशेष ट्रेनों में किराया थोड़ा ज्यादा है और कुछ श्रेणियों को छोड़कर किसी तरह की रियायत नहीं दी जा रही और पूरी तरह से आरक्षित सेवा के तौर पर इनका परिचालन हो रहा है।

पिछले साल मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही रेलवे की सभी नियमित यात्री सेवा स्थगित है। लेकिन रेलवे ने मई 2020 से चरणबद्ध तरीके से विशेष ट्रेनों की सेवा शुरू की थी।

फिलहाल 77 प्रतिशत मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें सेवा में हैं, 91 प्रतिशत उपनगरीय ट्रेनों तथा 20 प्रतिशत पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अगले दो महीने में हम अपने विशेष ट्रेनों के साथ सेवा के मामले में कोविड-19 की पूर्व की स्थिति में पहुंच जाएंगे। हालांकि, यह राज्यों की मंजूरी और कोरोना वायरस की स्थिति पर निर्भर करेगा।’’

महामारी के पहले रोजाना औसतन 1768 एक्सप्रेस ट्रेनें चलती थी और अब 1353 ट्रेनें चल रही है। महामारी के पहले रोजाना 3634 पैसेंजर ट्रेनें चलती थी जबकि वर्तमान में केवल 740 ट्रेंने चल रही हैं। हालांकि कोविड-19 के पहले रोजाना 5881 उपनगरीय ट्रेनें चलती थी और अब 5381 ट्रेनें चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील