लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ः दो छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित, सभी निगरानी में, हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 19:51 IST

जिला कलेक्टर सरोज कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि दो छात्रावासों से 64 मामले सामने आए हैं। परीक्षण के दौरान, 64 छात्रों के नमूने पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखा है। सभी छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है, और वे निगरानी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है।उपचाराधीन रोगियों की संख्या 160 है जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा के रायगढ़ जिले के दो छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं।

 

 

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 160 है जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

छात्रावास की अधिकारी नमिता सामल ने कहा कि कोटलागुडा में अन्वेषा छात्रावास के 40 छात्र कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, ''उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें अलग रखा गया है। अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।''

जिले के आठ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के छात्र इस छात्रावास में रहते हैं। बिसामकटक प्रखंड में हाटामुनिगुडा सरकारी हाई स्कूल के 20 छात्र भी कोविड पॉजिटिव पाए गए। वे स्कूल के छात्रावास में रहते हैं। जिला कलेक्टर सरोज कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि दो छात्रावासों से 64 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ''परीक्षण के दौरान, 64 छात्रों के नमूने पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखा है। सभी छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है, और वे निगरानी में हैं।'' 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर