लाइव न्यूज़ :

दक्षिण के आध्यात्मिक गुरू के परिसरों पर छापे, 500 करोड़ से ज्यादा बेहिसाब आय का पता चला

By भाषा | Updated: October 19, 2019 11:28 IST

आयकर विभाग की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 43.9 करोड़ रुपये नकद और 18 करोड़ रुपये की अमेरिकी मुद्रा जब्त की गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे कंपनियों की स्थापना आध्यात्मिक गुरू कल्कि भगवान ने की है। छापे की प्रक्रिया जारी है। इस बात के प्रमाण मिले हैं कि समूह अपनी प्राप्तियों को अपने अनेक केंद्रों या आश्रमों में छिपा रहा है।

आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि आध्यात्मिक गुरू कल्कि भगवान द्वारा स्थापित कंपनियों और ट्रस्टों के दक्षिणी राज्यों में फैले परिसरों पर तलाशी में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय का पता चला है। अघोषित आय में करीब 409 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकद प्राप्तियां शामिल हैं। आयकर विभाग की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 43.9 करोड़ रुपये नकद और 18 करोड़ रुपये की अमेरिकी मुद्रा जब्त की गयी।

कुल 93 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी जब्त की गयी। पता चला कि यह समूह कर पनाहगाह के रूप में मशहूर क्षेत्रों में निवेश कर रहा है और आयकर विभाग भारत में करदेय आय को भारत के बाहर इकाइयों में भेजे जाने की जांच कर रहा है। आंध्र प्रदेश के वरदैयाहपालेम, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू में ‘आरोग्य पाठ्यक्रम’ चलाने वाली कंपनियों और ट्रस्टों के करीब 40 परिसरों पर बुधवार को छापे मारे गये। कंपनियों की स्थापना आध्यात्मिक गुरू कल्कि भगवान ने की है। छापे की प्रक्रिया जारी है।

आयकर विभाग की एक विज्ञप्ति के अनुसार छापों में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि समूह अपनी प्राप्तियों को अपने अनेक केंद्रों या आश्रमों में छिपा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘समझा जाता है कि समूह ने दस्तावेजी मूल्यों से अधिक कीमत पर संपत्तियों की बिक्री से नकदी प्राप्ति कर भी बेहिसाब आय अर्जित की।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि बेहिसाब नकदी का प्रारंभिक आकलन बताता है कि वित्त वर्ष 2014-15 के बाद से 409 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुईं। हालांकि आयकर विभाग ने कल्कि भगवान का नाम नहीं लिया है और उनकी पहचान केवल एकात्मता दर्शन वाले आध्यात्मिक गुरू के तौर पर की है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?