लाइव न्यूज़ :

'सीबीआई के पास कोई काम नहीं, जब फ्री होती है कार्ति चिदंबरम के आवास पर रेड करने चली आती है' : कांग्रेस

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2022 18:54 IST

केएस अलागिरी ने शनिवार को कहा कि चिदंबरम के खिलाफ की जा रही छापेमारी से पता चलता है कि सीबीआई के पास करने के लिए कोई काम नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देकार्ति चिदंबरम के आवास पर सीबीआई रेड की कांग्रेस ने की कड़ी निंदाकेएस अलागिरी ने कहा- जब भी सीबीआई फ्री होती है उनके आवास चली आती हैकथित चीनी वीजा घोटाले के संबंध में सीबीआई ने की थी रेड

चेन्नई: सीबीआई द्वारा चेन्नई में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के आवास पर रेड को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर निशाना साधा है। साथ ही कांग्रेस ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। राज्य ईकाई के कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरी ने शनिवार को कहा कि चिदंबरम के खिलाफ की जा रही छापेमारी से पता चलता है कि सीबीआई के पास करने के लिए कोई काम नहीं है। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जब भी सीबीआई के पास कोई काम नहीं होता है तो वे उनके आवास पर जाते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कितनी बार वे (सीबीआई) उनके घर पर छापा मारेंगे? उन्हें कुछ नहीं मिला है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है 

दरअसल, शनिवार को सीबीआई ने कांग्रेसी नेता के आवास पर छापा मारा। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक चेन्नई में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के आवास पर सीबीआई की तलाशी एक कथित चीनी वीजा घोटाले के संबंध में है जो एक खोज के हिस्से के रूप में जो पहले अधूरी रह गई थी क्योंकि कुछ बायोमेट्रिक लॉकरों की तलाशी नहीं की जा सकी थी।

वहीं कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। सीबीआई ने उनके और अन्य के खिलाफ वेदांता समूह की कंपनी ‘तलवंडी साबो पावर लिमिटेड’ (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा उन्हें और उनके करीबी सहयोगी एस भास्कर रमन को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में 14 मई को प्राथमिकी दर्ज की थी। 

कार्ति चिदंबरम पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल के दौरान ‘तलवंडी साबो पावर लिमिटेड’ के लिए काम कर रहे चीन के 263 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। 

टॅग्स :कार्ति चिदंबरमसीबीआईकांग्रेसTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर