लाइव न्यूज़ :

राहुल ने ‘कर्ज को बट्टे खाते में डालने में बढ़ोतरी’ लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित तौर विभिन्न बैंकों द्वारा बट्टे खाते में कर्ज डाले जाने में बढ़ोतरी का दावा करने वाली खबर का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार अपने ‘मित्रों’ को बचाने में लगी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार का नया कीर्तिमान! आम जनता पर वार, मित्रों को बचाने में लगी मोदी सरकार।’’

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें सूचना के अधिकार कानून के तहत मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि संप्रग सरकार के 10 वर्षों के दौरान 2.20 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया था तो राजग सरकार के पांच साल की अवधि में करीब आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया।

राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा या सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए