लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को ले कर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

By भाषा | Updated: October 18, 2020 13:17 IST

राहुल और प्रियंका ने राज्य सरकार के खिलाफ ट्वीट किया और साथ ही मीडिया की उन रिपोर्ट को भी टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक, उनका बेटा और उनके समर्थक एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को शनिवार को पुलिस हिरासत से ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाद्रा ने मीडिया में आई उन खबरों को ले कर उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार के ‘‘अपराधी बचाओ’’ मिशन के तहत किया गया कार्य करार दिया।

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मीडिया में आई उन खबरों को ले कर उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक और उनका बेटा एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस हिरासत से ले गए। कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार के ‘‘अपराधी बचाओ’’ मिशन के तहत किया गया कार्य करार दिया।

राहुल और प्रियंका ने राज्य सरकार के खिलाफ ट्वीट किया और साथ ही मीडिया की उन रिपोर्ट को भी टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक, उनका बेटा और उनके समर्थक एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को शनिवार को पुलिस हिरासत से ले गए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कैसे यह शुरू हुआ:‘बेटी बचाओ। और कैसे यह चल रहा है: अपराधी बचाओ’।’’ प्रियंका ने घटना पर मीडिया में आई एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्‍या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है। बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ।''

प्रियंका के ट़वीट पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता विजय बहादुर पाठक ने ट्वीट कर कहा कि उत्‍तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बनाने के लिए प्रियंका गांधी राज्य की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, लेकिन जिस तरह से महिला सशक्‍तीकरण और राज्‍य में विकास की रूपरेखा और बेरोजगारों को रोज़गार देने का काम हो रहा है, उस पर उनकी नजर नहीं जाती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य में कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को ले कर राज्य सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। इनमें हाल ही में हाथरस में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत का मामला मुख्य रूप से शामिल है। 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत