लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: July 8, 2021 10:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह जी सही मायनों में एक कद्दावर नेता थे। जनता और कांग्रेस की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता आखिर तक अनुकरणीय रही। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘राजनीति में विशालकाय पर्वतों-सा कद रखने वाले और देवभूमि हिमाचल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।’’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे मित्र, छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह जी के देहांत के समाचार से मन व्यथित है। अच्छे इंसान एवं स्नेही व्यक्तित्व वाले वीरभद्र जी से मेरे निजी संबंध थे। परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबारदिसंबर के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने निकाले 11820 करोड़ रुपये, जानें डिटेल

क्राइम अलर्टUP News: एटा में शादी समारोह में फायरिंग, 2 नाबालिगों को लगी गोली; मौत

भारतIndiGo Crisis: DGCA ने इंडिगो को भेजा नोटिस, प्लाइट्स कैंसिल का मांगा जवाब

भारतGoa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो

भारतडांस फ्लोर पर लगी आग..., कुछ ही पलों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा, गोवा हादसे के चश्मदीद ने बताया

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा