लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का केसीआर पर जबरदस्त हमला, बोले- "वो चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं, मोदी जी उन्हें आदेश देते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2022 20:35 IST

राहुल गांधी ने हैदराबाद में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला करते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपको मुख्यमंत्री को मोदी जी फोन करने हैं और वो उनका आदेश मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने हैदराबाद में लोगों से कहा कि आपके मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ड्रामा करते हैंकेसीआर पर सीधा अटैक करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इनकी मोदी जी के साथ सीधी लाइन हैवे इधर से फोन उठाते हैं और उधर मोदी जी फोन उठाकर उन्हें आदेश देते हैं

हैदराबाद: राहुल गांधी ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वो भाजपा के साथ मिले हुए हैं। कांग्रेस के 'भारत जोड़ो' यात्रा की अगुवाई करते हुए राहुल गांधी ने हैदराबाद में आयोजित एक सभा में मौजूद लोगों से कहा कि सूबे में सत्ता संभाल रही टीआरएस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं।

मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी को भाजपा की भी टीम बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा और टीआरएस एक साथ काम करते हैं। आपके मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं मगर इनकी मोदी जी के साथ सीधी लाइन है। वे इधर फोन उठाते हैं और उधर मोदी जी फोन उठाते हैं और मोदी जी आपके मुख्यमंत्री को आदेश देते हैं।"

राहुल गांधी ने सीएम केसीआर और टीआरएस पर इसलिए तीखा हमला बोला क्योंकि टीआरएस ने भी तेलंगाना में 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए सूबे में प्रवेश करने वाले विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भी सियासी हमला किया है। टीआरएस की ओर से राहुल गांधी के हमले का अगुवाई करते हुए सीएम केसीआर के बेटे केटी रामराव (केटीआर) ने कहा राहुल गांधी केसीआर को झूठे आरोपों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले अपनी अमेठी की सीट फिर से जीतने की कोशिश करनी चाहिए।

मालूम हो कि बीते सोमवार को रंगारेड्डी में राहुल गांधी ने केसीआर द्वारा साल 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता के धुरी बनने के प्रयास की यह कहकर हवा निकाल दी कि कांग्रेस और टीआरएस के बीच में किसी भी तरह का गठबंधन संभव ही नहीं है।

यही नहीं राहुल गांधी ने केसीआर के बिहार, झारखंड और यूपी के सियासी दौर पर भी व्यंग्य करते हुए कहा कि केसीआर को भ्रम है कि वह क्षेत्रीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय पार्टी चला रहे हैं। लेकिन अगर ऐसा है तो ठीक है, वह चाहे तो अंतर्राष्ट्रीय पार्टी भी बना सकते हैं। इसके लिए वो स्वतंत्र हैं और केवल भारत ही नहीं ब्रिटेन और चीन में भी चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि केसीआर पर्दे के पीछे से भाजपा की मदद कर रहे हैं, इसलिए केवल कांग्रेस की विचारधारा ही भाजपा को हरा सकती है। 

टॅग्स :राहुल गांधीके चंद्रशेखर रावKT Rama Raoनरेंद्र मोदीतेलंगानाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?