लाइव न्यूज़ :

'कब होगी राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात?', राहुल गांधी का PM मोदी के 'मन की बात' पर तंज

By स्वाति सिंह | Updated: June 28, 2020 12:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (28 जून) को रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। इसे लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर तंज कसा है।आज ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश की जनता को संबोधित किया।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर तंज कसा है। रविवार को एक ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है कि राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात कब होगी। मालूम हो कि आज ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश की जनता को संबोधित किया।

इससे पहले शनिवार को उन्होंने देश में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार के पास इससे निपटने का कोई प्लान नहीं है। प्रधानमंत्री खामोश हैं। उन्होंने महामारी के सामने आत्मसमर्पण और इससे निपटने से इंकार कर दिया है।'

राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मसले पर मोदी सरकार पर ऐसे समय निशाना साधा जब देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी पांच लाख से ज्यादा हो चुका है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी कह चुके हैं कि पता नहीं इससे बीमारी से कब निजात मिलेगी।

PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की प्रमुख बातें-

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''मन की बात' में अनेक विषयों पर बात की गई। महामारी पर भी खूब बातें हुईं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यह साल कब बीतेगा? लोग दोस्तों से कह रहे हैं यह साल अच्छा नहीं है, 2020 शुभ नहीं है।'

पीएम मोदी ने परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि हो सकता है ऐसी बातचीत के कुछ कारण भी हों। हम कहां जानते थे कि कोरोना जैसा संकट आएगा। देश में नित नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। देश के पूर्वी छोर पर तूफान आया। किसान भाई बहन टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं। देश में छोटे-छोटे भूकंप आ रहे हैं। इन सब के बीच पड़ोसी जो कर रहे हैं देश उससे भी निपट रहा है।'

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 5 लाख के पार

 कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 28 हजार से ऊपर पहुंच गई है। वही, मौतों का 16 हजार, एक सौ पहुंचने वाला है। पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं और 410 लोगों की मौत हुई है। बता दें, देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने के प्रयास में सरकार ने एक जून से 'अनलॉक-1' शुरू किया, जिसके बाद कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमन की बात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए