लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-अब देश में केवल एकलौते एनजीओ RSS के लिए जगह है

By स्वाति सिंह | Updated: August 28, 2018 23:54 IST

राहुल ने लिखा 'न्यू इंडिया' में केवल एक ही एनजीओ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएससए) के लिए जगह है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कई वामपंथी विचारकों, सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की छापेमारी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने लिखा 'न्यू इंडिया' में केवल एक ही एनजीओ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएससए) के लिए जगह है।

बाढ़ प्रभावित केरल के दौरे पर पहुंचे गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'भारत में अब सिर्फ एकमात्र एनजीओ के लिए जगह है और वह आरएसएस है।'

उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'दूसरे सभी एनजीओ को बंद कर दो। सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दो और शिकायत करने वालों को गोली मार दो। न्यू इंडिया में स्वागत है।'

बता दें कि विदेश से लौटते ही मंगलवार को केरल बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे। केरल की यात्रा पर गये राहुल गांधी ने आज उन मछुआरों को सलाम किया, जिन्होंने भीषण जलसंकट में फंसे लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने दावा किया कि देश में मछुआरा समुदाय किसानों के समान संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में आती है तो वह अलग से मत्स्य मंत्रालय बनाएगी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर