लाइव न्यूज़ :

गुजरात उच्च न्यायालय से मिले झटके के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई, कहा- 'चाहे मुझे जेल में डाल दिया जाए...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 7, 2023 16:22 IST

राहुल गांधी ने कहा कि वह हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं और इसके लिए आगे भी लड़ते रहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं किसी चीज से नहीं डरता हूं, यह सच्चाई है। चाहे मुझे सदस्यता मिले या न मिले मैं अपना काम करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आईकहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं पार्लियामेंट से अंदर हूं या बाहर हूंकहा- चाहे मुझे जेल में डाल दिया जाए, मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा

नई दिल्ली: गुजरात उच्च न्यायालय से "मोदी उपनाम" वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में मिले झटके के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा है कि मुझे पूरे जीवन के लिए अयोग्य करार दे दिया जाए, चाहे मुझे जेल में डाल दिया जाए, मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। दरअसल गुजरात उच्च न्यायालय ने  राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध करने संबंधी उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। 

राहुल गांधी ने कहा कि  वह हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं और इसके लिए आगे भी लड़ते रहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं किसी चीज से नहीं डरता हूं, यह सच्चाई है। चाहे मुझे सदस्यता मिले या न मिले मैं अपना काम करूंगा। उन्होंने कहा कि  चाहे यह मुझे अस्थायी तौर पर डिसक्वॉलीफाई कर दें तो भी मैं अपना काम करूंगा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं पार्लियामेंट से अंदर हूं या बाहर हूं।  मैं अपनी तपस्या करता रहूंगा। अयोग्य होने की क्या बात है, मुझे पूरे जीवन के लिए अयोग्य करार दे दिया जाए, चाहे मुझे जेल में डाल दिया जाए, मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "राहुल गांधी जी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि उनसे महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं, युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो, किसानों की भलाई की आवाज न उठे, महिलाओं के हक की बात न हो, श्रमिकों के सम्मान के सवाल को न उठाया जाए।"

दूसरी तरफ बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं। बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसी टिप्पणी पहली बार नहीं की है। वह बार-बार ऐसा करते हैं और माफी मांगने से भी इनकार कर देते हैं। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं। बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि गुजरात हाई कोर्ट का आज का निर्णय स्वागत योग्य है।

टॅग्स :राहुल गांधीGujarat High Courtकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?