लाइव न्यूज़ :

अमेठी में राहुल गांधी की हार की हुई गोपनीय समीक्षा, चुनाव में सपा-बसपा का यह दांव पड़ गया उल्टा!

By भाषा | Updated: June 1, 2019 13:49 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में गत 23 मई को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 55120 मतों के अंतर से चुनाव हार गये थे।

Open in App
ठळक मुद्दे इसके तहत ब्लाक तथा न्याय पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों के साथ जांच टीम की बैठकें हो रही है। पीढ़ियों पुराने गढ़ में पार्टी अध्यक्ष के ही हार जाने के बाद से स्थानीय कांग्रेस इकाई में उथल-पुथल शुरू हो गयी थी।

गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पराजय से जुड़े हर पहलू की समीक्षा शुरू हो गयी है। केंद्गीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों राहुल की हार की समीक्षा बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव सिंह ने शनिवार को बताया कि चुनाव परिणाम की समीक्षा गांव स्तर तक की जा रही है। इसके तहत ब्लाक तथा न्याय पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों के साथ जांच टीम की बैठकें हो रही है।

उन्होंने बताया कि सारी जांच गोपनीय तरीके से हो रही है और नामित लोगों के अलावा उन बैठकों में किसी और के दाखिल होने पर पाबंदी है। सिंह ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनैतिक कार्य देख रहे जुबैर खान तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा इस पूरी कवायद के लिये अमेठी मे डेरा डाले हुए हैं। किशोरी लाल अमेठी में राजीव गांधी और राहुल गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'पार्टी प्रमुख ने 2014 में 4, 08,651 वोट हासिल किए थे, जबकि उन्हें 2019 में 4, 13,994 वोट मिले थे। इस बीच, 2014 में अमेठी से बसपा उम्मीदवार को लगभग 57,000 वोट मिले थे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार राहुल गांधी ने अमेठी को लगभग 55,000 के अंतर से हराया था।'

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में गत 23 मई को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 55120 मतों के अंतर से चुनाव हार गये थे। पीढ़ियों पुराने गढ़ में पार्टी अध्यक्ष के ही हार जाने के बाद से स्थानीय कांग्रेस इकाई में उथल-पुथल शुरू हो गयी थी। पार्टी जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, पार्टी के नेता धर्मेन्द्र शुक्ला ने राहुल को पत्र लिख कर उनके प्रतिनिधि चंद्र कांत दुबे को हार के लिए जिम्मेदार बताते हुए जांच की मांग की थी।

टॅग्स :राहुल गांधीअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो