लाइव न्यूज़ :

अमेठी में हार के बाद पहली बार पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: July 10, 2019 14:47 IST

राहुल ने इसके बाद गौरीगंज स्थित ‘निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ वीमेंस एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी’ में पार्टी के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देमालूम हो कि राहुल ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था। पीढ़ियों से गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ रहे अमेठी में उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने 55 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक दिन के दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी में लोकसभा चुनाव में पराजय मिलने के बाद पहली बार यहां पहुंचे राहुल सबसे पहले गौरीगंज गये, जहां वह तिलोई विधानसभा इकाई के प्रभारी माता प्रसाद वैश्य के मामा एवं गौरीगंज के वयोवृद्ध समाजसेवी गंगा प्रसाद गुप्त के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

गुप्त का 25 जून को निधन हो गया था। राहुल ने इसके बाद गौरीगंज स्थित ‘निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ वीमेंस एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी’ में पार्टी के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक शुरू की।

मालूम हो कि राहुल ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था, जहां से वह सांसद चुने गये हैं। मगर, पीढ़ियों से गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ रहे अमेठी में उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने 55 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी।

राहुल ने चुनाव में पार्टी की पराजय की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

अपने इस दौरे के दौरान राहुल अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र सलोन, अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई के कांग्रेस प्रभारियों तथा पार्टी की न्याय पंचायत, ब्लॉक तथा बूथ स्तरीय इकाइयों के अध्यक्षों सहित हर ब्लॉक से 15-15 वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में अमेठी से अपनी हार के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह कुछ गांवों का दौरा भी करेंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीअमेठीसोनिया गाँधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए