लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी क्या राजद प्रमुख लालू यादव से जेल में मिलेंगे?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2019 02:04 IST

राहुल गांधी 2 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची में एक रैली को संबोधित करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि रैली के बाद राहुल गांधी रिम्स में भर्ती लालू यादव से मिल सकते हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी 2 मार्च को रांची में रैली करने वाले हैं.उम्मीद की जा रही है कि रैली के बाद राहुल गांधी रिम्स में भर्ती लालू यादव से मिल सकते हैं. 

चारा घोटाले के सजायाफ्ता के तौर रांची के रिम्स अस्पताल में ईलाज करवा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद हीं यह तय करेंगे कि कौन दल कितने सीटों पर बिहार में चुनाल लड़ेगा. राहुल गांधी 2 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची में एक रैली को संबोधित करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि रैली के बाद राहुल गांधी रिम्स में भर्ती लालू यादव से मिल सकते हैं. 

 

हालांकि इसपर चर्चाओं का दौर जारी है. इसबीच सुशील मोदी ने इसी बहाने ट्वीट कर राहुल गांधी और राजद पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आतंकवाद की चुनौतियों से मुंह मोड़कर जिन लोगों ने कालाधन, बेनामी सम्पत्ति और राजनीतिक वजूद बचाने के लिए कथित महागठबंधन बनाया है, वे बिहार में अपने आधा दर्जन से अधिक दोस्तों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला भी तय नहीं कर पाये हैं. 

मुश्किल यह है कि भ्रष्टाचार पर कैबिनेट के प्रस्ताव की कॉपी फाड़ने वाले राहुल गांधी जब तक जेल में जाकर चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पांव पर नहीं गिरेंगे तब तक सीट साझेदारी पर कोई फैसला ही नहीं होगा.

राहुल गांधी 2 मार्च को करेंगे रैली 

देश को कमजोर सरकार देने की नीयत रखने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे. बता दें राहुल गांधी 2 मार्च को कांग्रेस की रैली में शामिल होने रांची पहुंच रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि 2 मार्च शनिवार का दिन है. इस दिन लालू यादव से मिलने का भी दिन है. ऐसे में उस दिन लालू प्रसाद यादव को जेल मैन्युअल के मुताबिक तीन लोगों से मुलाकात की अनुमति होगी. ऐसे में यह अब सवाल उठाये जा रहे हैं कि क्या राहुल रांची में सजायाफ्ता लालू से मिलने पहुंचेगें? हालांकि इस मुलाकात पर संशय अभी भी बरकरा है.

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी लालू यादव से मिलेंगे या नहीं मिलेंगे ये उनकी व्यक्तिगत इच्छा पर निर्भर करता है. उनके इस बयान के साफ है कि अभी तक राहुल गांधी और लालू यादव के मिलने का शेड्यूल तय नहीं हुआ है.  

टॅग्स :राहुल गांधीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील