लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला, लोकसभा आवास समिति ने थमाया नोटिस

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2023 18:28 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगले को खाली करना होगा। राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में लंबे समय से रह रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में लंबे समय से रह रहे हैंनोटिस के मुताबिक उन्हें 22 अप्रैल तक सरकारी बंगले को खाली करना होगासंसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद लोकसभा आवास समिति ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। एएनआई सूत्र के मुताबिक कांग्रेस नेता को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगले को खाली करना होगा। कांग्रेस नेता 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में लंबे समय से रह रहे हैं। 

गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत ने गुरुवार को 'मोदी सरनेम' से संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि केरल की लोकसभा सीट वायनाड से सांसद की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। अधिसूचना के अनुसार, कांग्रेस नेता को संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

वहीं लोकसभा सांसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार प्रधामंत्री मोदी पर हमलावर हैं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर पूछा है कि पूछा, प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब, आखिर इतना डर क्यों?

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "एलआईसी की पूंजी, अडानी को! एसबीआई की पूंजी, अडानी को! ईपीएफओ की पूंजी भी अडानी को! ‘मोडानी’ के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है? प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब! आख़िर इतना डर क्यों?"

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील