लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो पहला काम क्या करेंगे? सवाल आया तो खुद दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2021 08:27 IST

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से दिल्ली आए ग्रुप को दिवाली की पार्टी दी। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि वे अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो पहला काम क्या करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने की कन्याकुमारी के एक स्कूल से दिल्ली आए ग्रुप की मेजबानी।राहुल गांधी ने इस दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि अगर वे प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल से आए ग्रुप को दिल्ली में दिवाली पार्टी दी। राहुल गांधी इसी साल जब तमिलनाडु गए थे तो उन्होंने मुलागुमूडु के सेंट जोसेफ हाइयर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया था। ये ग्रुप इसी स्कूल से दिल्ली पहुंचा था।

राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से शनिवार को एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें वे स्कूल से आए ग्रुप की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में ग्रुप के एक सदस्य राहुल गांधी से पूछते नजर आते हैं कि अगर वह प्रधानमंत्री बनें तो उनकी सरकार सबसे पहले क्या आदेश पास करेगी।

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी इस सवाल के जवाब में कहते हैं, 'मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा।' देखें वीडियो...

इसी वीडियो में यह पूछे जाने पर कि वह बच्चों को क्या सिखाएंगे, राहुल गांधी ने भीड़ से कहा, 'अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को क्या सिखाएंगे, मैं कहूंगा कि विनम्रता, क्योंकि इससे आपको समझ मिलती है।'

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक आवास पर स्कूल से आए इस ग्रुप के साथ 'छोले भटूरे' भी खाए। वीडियो के दूसरे हिस्से में उपस्थित लोगों में से एक शख्स ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की सराहना की। 

वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी स्कूल से आई लड़कियों से मिलती नजर आती हैं। बता दें कि मुलागुमूडु का सेंट जोसेफ स्कूल वही है जहां का राहुल गांधी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वे पुश-अप्स करते नजर आते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसट्विटरTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो