लाइव न्यूज़ :

मां सोनिया के साथ गोवा के इस गांव में नए साल का जश्न मनाएंगे राहुल गांधी

By IANS | Updated: December 31, 2017 14:52 IST

राहुल गांधी एक निजी उड़ान से गोवा पहुंचे और दक्षिण गोवा के तटीय गांव वरका में मां के पास एक-साथ नए साल का जश्न मनाएंगे।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा पहुंचे हैं। पार्टी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नव नियुक्त पार्टी अध्यक्ष शनिवार देर रात गोवा पहुंचे और अगले कुछ दिनों तक उनके यहीं रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी एक निजी उड़ान से यहां पहुंचे। वह दक्षिण गोवा के तटीय गांव वरका में मां के पास एक-साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। चूंकि यह यात्रा निजी है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष की इस दौरान किसी भी पार्टी अधिकारी से मुलाकात की संभावना नहीं है।

सोनिया गांधी 27 दिसंबर को गोवा पहुंची थीं। दिवंगत कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पांच सितारा रिजॉर्ट में सोनिया गांधी की साइकिल चलाते हुए तस्वीर साझा की थी, जो वायरल हुई थी। साइकिल चलाते हुए अचानक सोनिया गांधी को गोवा के एक बीच पर लोग ने देखा तो हैरान रह गए और सोनिया के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई थी। 

करीब 20 सालों तक कांग्रेस पर राज करने वाली सोनिया गांधी ने इसी महीने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद राहुल राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद की कमान संभाली।

टॅग्स :राहुल गाँधीसोनिया गाँधीकांग्रेसगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब