लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में आए राहुल गांधी ने तालाब में उतरकर पकड़ी मछली, स्थानीय भोजन का भी चखा स्वाद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2025 22:10 IST

बेगूसराय में रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद तालाब में उतर गए और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया।

Open in App

बेगूसराय: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान बेगूसराय में रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद तालाब में उतर गए और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया। उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने तालाब में तैराकी का भी आनंद लिया। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। 

वहीं राहुल गांधी को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए। राहुल गांधी का पोखरे में यूं तैरते हुए वीडियो वायरल हो गया है। बता दें राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय में थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से तालाब में तैयारियां चल रही थीं। जब राहुल गांधी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। फिर मुकेश सहनी जैसे ही तालाब में कूदे वह भी बिना हिचकिचाए तालाब में उतरे और मछुआरों के साथ जुट गए। स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया। इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुखेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने एक साथ तालाब में उतर कर ग्रामीणों के साथ बातचीत की और स्थानीय भोजन का स्वाद भी चखा। 

राहुल गांधी का यह रूप देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर वहां के लोग काफी उत्साहित नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से तालाब में तैयारियां चल रही थीं। राहुल ने कहा कि मछुआरों का काम जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतनी ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है। 

वहीं, बेगूसराय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप सबने अंबानी की शादी देखी, और आपने मोदी जी को भी शादी में देखा होगा। लेकिन, क्या आपने राहुल गांधी को वहां देखा? नहीं, क्योंकि मैं आपका हूं और मैं आप सबके लिए काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। वह सरकार नहीं चलाते हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहने वाले तीन-चार नौकरशाह प्रधानमंत्री मोदी से आदेश लेकर बिहार में सरकार चलाते हैं। वहीं, खगड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी कहते हैं कि वे बिहार को बदलना चाहते हैं, और उन्होंने सच में बिहार को बदल दिया है और राज्य के युवाओं को मजदूर बना दिया है। उन्होंने बिहार के युवाओं को क्या दिया? वे सिर्फ भाषण देते हैं और अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के तरीके सोचते हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025राहुल गांधीबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप