लाइव न्यूज़ :

'मुख्यमंत्री' को लेकर खींचतान को लेकर फंसे राहुल गांधी, रात 9 बजे फिर होगी बैठक

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2018 17:44 IST

खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी के आवास पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ए के एंटनी एवं के सी वेणुगोपाल के साथ बैठक की।

Open in App

मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी बृहस्पतिवार की शाम पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं। माना जा रहा है कि इन दोनों राज्यों और छत्तीसगढ़ में अगले मुख्यमंत्रियों के चयन के संदर्भ में वह राहुल गांधी के साथ चर्चा कर रही हैं। 

खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी के आवास पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ए के एंटनी एवं के सी वेणुगोपाल के साथ बैठक की।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चल रही खींचतान के बीच पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की और कहा कि मुख्यमंत्रियों के चयन के संदर्भ में जल्द घोषणा की जाएगी।

गांधी ने राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए केसी वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए एके एंटनी के साथ बैठक की। इस दौरान राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद थेकांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कहा, ‘‘आप जल्द ही मुख्यमंत्रियों को देखेंगे। हम विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य की राय ले रहे हैं।’’ 

इस बीच, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला गांधी को लेना है।मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ को प्रबल दावेदार माना जा रहा है जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे माने जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सचिन पायलट भी दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में पार्टी के सांसद कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया दौड़ में शामिल हैं। खबर है कि गांधी बाद में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों से मुलाकात करने वाले हैं।पर्यवेक्षकों ने बुधवार को जयपुर और भोपाल में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों से चर्चा की। वे गांधी को इस बारे में जानकारी देंगे कि विधायक किसे अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं? 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप