लाइव न्यूज़ :

गुजरात में शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी का कानून-व्यवस्था पर सवाल- इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताकतें संरक्षण दे रही हैं?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2022 12:55 IST

राहुल गांधी ने गुजरात में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि इन माफिया सदस्यों को बचाने वाले सत्ता में कौन हैं?

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि गुजरात जैसे सूखे राज्य में जहरीली शराब से कई परिवार तबाह हो गए हैं।उन्होंने कहा कि वहां लगातार अरबों की ड्रग्स भी बरामद हो रही है।गांधी ने पूछा कि बापू और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं?

नई दिल्ली: जहरीली शराब के सेवन से 30 से ज्यादा लोगों की मौत की घटना के बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया। कांग्रेस नेता के सवाल गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से थे, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य भी है। गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि गुजरात जैसे सूखे राज्य में जहरीली शराब से कई परिवार तबाह हो गए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, "‘ड्राई स्टेट' गुजरात में जहरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए। वहां लगातार अरबों की ड्रग्स भी बरामद हो रही है। ये बेहद चिंता की बात है, बापू और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं? इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताकतें संरक्षण दे रही हैं?"

राहुल गांधी गुजरात के बोटाद जिले में हुई जहरीली शराब त्रासदी और पड़ोसी अहमदाबाद जिले के धंधुका तालुका में हुई 36 मौतों का जिक्र कर रहे थे।इस हादसे में कई अन्य बीमार पड़ गए। इस मामले में कम से कम 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था। गुजरात में शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध है, जो एक "सूखा राज्य" है। गुजरात निषेध अधिनियम के अनुसार, पुलिस किसी व्यक्ति को बिना परमिट के शराब खरीदने, पीने या परोसने के लिए तीन महीने से लेकर पांच साल तक की जेल की सजा के साथ गिरफ्तार कर सकती है।

इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (जो गुजरात में थे) ने भी सवाल किया था कि सूखे राज्य में अवैध शराब कैसे वितरित की जाती है। इस बीच राहुल ने अपने ट्वीट में ड्रग्स की जब्ती का भी जिक्र किया। राहुल गांधी की यह टिप्पणी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उनके सहयोगी अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी से एक बड़ा विवाद पैदा होने के एक दिन बाद आई है। भाजपा के हंगामे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि चौधरी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। 

टॅग्स :राहुल गांधीगुजरातनरेंद्र मोदीशराबBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?