लाइव न्यूज़ :

वीडियो: राहुल गांधी ने बताया आखिर चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा क्यों किया?, जानें वजह

By अनुराग आनंद | Updated: October 6, 2020 14:02 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि हिन्दुस्तान की जमीन किसी ने नहीं ली। 1200 स्क्वायर किलोमीटर जमीन चीन ने हमारी ले रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपनी इमेज बचाने के लिए भारत माता की जमीन चीन को दे दी।राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के क्रम में मंगलवार को पंजाब स्थित पटियाला में प्रेस वार्ता की।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन को लेकर एक बार फिर से हमला किया है। राहुल गांधी ने इस बार कहा कि आपको पता है कि चीन ने हमारे देश की जमीन पर आखिर क्यों कब्जा रहा है? इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि चीन हमारी जमीन सिर्फ इसलिए कब्जा रहा है क्योंकि चीन को यह बात अच्छी तरह से पता है कि जो व्यक्ति इस समय शीर्ष पर बैठा हुआ है, उसे सिर्फ और सिर्फ अपनी छवि की परवाह है। वह अपनी छवि खराब होने से बचाने के लिए वह कोई भी समझौता कर सकता है।

बता दें कि राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के क्रम में मंगलवार को पंजाब स्थित पटियाला में प्रेस वार्ता की। इस दौरान राहुल ने चीन से जारी गतिरोध पर भी अपनी बात रखी। 

अपनी छवि को खराब होने से बचाने के लिए पीएम ने देश से झूठ बोला: राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि हिन्दुस्तान की जमीन किसी ने नहीं ली। 1200 स्क्वायर किलोमीटर जमीन चीन ने हमारी ले रखी है। कैसे ली?  उन्होंने कहा कि 'चीन ने हमारी 1200 स्क्वायर किलोमीटर जमीन ले ली क्योंकि चीन को पता है कि भारत का प्रधानमंत्री अपनी इमेज बचाने के लिए 1200 स्क्वायर किलोमीटर जमीन हमें दे देगा। मोदी ने अपनी इमेज बचाने के लिए भारत माता की जमीन चीन को दे दी।

कृषि से जुड़े ‘काले कानून’ खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था को नष्ट कर देंगे: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कृषि संबंधी तीन ‘काले कानूनों’ से खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था नष्ट हो जाएगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कानूनों के जरिए अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘ये जो तीनों कानून बनाए गए हैं वो खाद्य सुरक्षा की मौजूदा व्यवस्था को नष्ट करने का प्रयास है।’’ कांग्रेस नेता के मुताबिक, इन कानूनों से पंजाब और हरियाणा पर सबसे ज्यादा विपरीत असर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले नोटबंदी की गई और जीएसटी लागू किया गया। इससे छोटे एवं मध्यम कारोबार नष्ट हो गए। सरकार ने कोई मदद नहीं की।’’

टॅग्स :राहुल गांधीचीननरेंद्र मोदीइंडियापंजाबकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट