लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बताया हिन्दू होने का मतलब, पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन की आई बाढ़

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2023 16:19 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्स पर सत्यम् शिवम् सुंदरम् नाम से डेढ़ पेज का एक लेख शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिंदू होने का मतलब बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने हिंदू धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालीलिखा- एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता हैकांग्रेस नेता ने कहा - निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही एक हिंदू का धर्म है

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिंदू धर्म और हिंदू होने के सार पर विचार करते हुए बताया कि कैसे हिंदू धर्म किसी का नहीं है और फिर भी जो कोई भी इसे अपनाना चाहता है उसे स्वीकार करता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने एक्स पर सत्यम् शिवम् सुंदरम् नाम से डेढ़ पेज का एक लेख शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिंदू होने का मतलब बताया है। लेख में लिखा है कि हिंदू वही है, जिस व्यक्ति में अपने भय की तह में जाकर इस महासागर को सत्यनिष्ठा से देखने का साहस है। 

रविवार को राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी पोस्ट पर लिखा, “सत्यम् शिवम् सुंदरम्, एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब-उतर रहे हैं। निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही उसका धर्म है।''

कांग्रेस नेता ने इंडियन एक्सप्रेस के लिए ओपिनियन लेख में लिखा, “एक हिंदू को जिज्ञासा की गहरी भावना प्रदान की जाती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि वह कभी भी समझने के लिए अपना दिमाग बंद न करे। एक हिंदू विनम्र होता है और विशाल महासागर में तैरने वाले किसी भी प्राणी की बात सुनने और सीखने के लिए हमेशा तैयार रहता है... वह सभी जीवित प्राणियों से प्यार करती हैं और स्वीकार करती हैं कि उनमें से प्रत्येक को समुद्र में नेविगेट करने और समझने के लिए अपना रास्ता चुनने का अधिकार है, "

राहुल गांधी की इस पोस्ट पर एक्स यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "समाज के कमजोर वर्गों की देखभाल करना हिंदू का कर्तव्य है।" एक यूजर ने राहुल गांधी को चुनावी हिंदू बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "हिंदुत्व की इससे अच्छी व्याख्या हो ही नहीं सकती।" एक यूजर ने लिखा, "पहले हंसी आती थी, अब तरस आता है इन पर।"

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत