लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की राजकीय यात्रा से पहले राहुल गांधी 31 मई को 10 दिनों के लिए जाएंगे अमेरिका

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2023 15:17 IST

अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5,000 अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) की एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त, वह एक चर्चा में शामिल होंगे और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में भाषण देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर में लगभग 5,000 अनिवासी भारतीयों की एक रैली को संबोधित करेंगेइसके अतिरिक्त, वह एक पैनल चर्चा में शामिल होंगे, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में भाषण देंगेवाशिंगटन और कैलिफोर्निया में वह राजनेताओं और उद्यमियों के साथ मुलाकात करेंगे

नई दिल्ली: ब्रिटेन की अपनी यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका जाएंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी 31 मई से शुरू होने वाली 10 दिवसीय यात्रा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने वाले हैं। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस नेता की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका में होने वाली राजकीय यात्रा से पहले होगी। 

अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5,000 अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) की एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त, वह एक चर्चा में शामिल होंगे और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में भाषण देंगे। वाशिंगटन और कैलिफोर्निया की यात्राओं के दौरान राजनेताओं और उद्यमियों के साथ मुलाकात करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन द्वारा राजकीय रात्रिभोज व्हाइट हाउस में की जाएगी। यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों पर प्रकाश डालेगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में लंदन में अपने भाषणों के लिए सुर्खियों में रहे, जहां उन्होंने भारत सरकार की आलोचना की और भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर चर्चा की। मार्च 2023 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने भाषण के दौरान, गांधी ने भारतीय लोकतंत्र के सामने आने वाले दबावों और इसके संस्थानों पर हमलों के बारे में चिंता व्यक्त की। हालांकि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपां ने इस पर राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था। 

इसके अलावा, संसद के बजट सत्र में इसी मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध देखा गया, भाजपा ने अपनी टिप्पणी के लिए गांधी से माफी मांगने पर जोर दिया और कांग्रेस ने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग की।

 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप