लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा : अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल भी जाएंगे राहुल गांधी

By शिवेंद्र राय | Updated: December 24, 2022 13:38 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। राहुल की योजना राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने की भी है।

Open in App
ठळक मुद्देअटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाएंगे राहुलभारत जोड़ो यात्रा अब दिल्ली में हैदिल्ली में राहुल सभी सात संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे

नई दिल्ली: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। राहुल अब तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और शनिवार को उन्होंने बदरपुर बार्डर से राजधानी दिल्ली में प्रवेश किया। अब खबर आई है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी राजधानी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा राहुल के राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने की भी योजना है।

बता दें कि जब 16 अगस्त 2018 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु हुई थी तब भी राहुल ने शोक जताया था और कहा था कि देश ने अपना महान सपूत खो दिया है। राजधानी दिल्ली में राहुल सभी सात संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। राहुल भले ही भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में से एक रहे अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल जा रहे हों लेकिन राहुल के प्रति भाजपा के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया में कोई कमी नहीं आई है। राहुल की यात्रा पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोलते हुए  कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हो वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं। राहुल गांधी के लिए देश हित नहीं परिवार हित पहले है।

अनुराग ठाकुर का ये बयान राहुल के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आये हैं। राहुल ने ये भी कहा था कि चुने हुए लोग नफरत फैला रहे हैं।  गरीब , किसान सब हाथ पकड़कर चल रहे हैं। हमने भारत जोड़ो यात्रा में किसी का धर्म या मजहब नहीं पूछा।

राहुल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि क्या प्यार खरीदा ये बेचा जा सकता है? बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और 2023 में जनवरी के अंत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राअटल बिहारी वाजपेयीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो