लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए पार्टी नेताओं ने निकाला फार्मूला

By शीलेष शर्मा | Updated: May 28, 2019 20:39 IST

कांग्रेस एक समिति का भी गठन कर रही है जो कार्यसमिति की बैठक से पहले विभिन्न प्रदेशों के नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का पता लगाएगी साथ ही यह भी रेखांकित करेगी कि जिला, प्रदेश और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है उन सरकारों में शामिल पार्टी नेताओं ने चुनाव के दौरान क्या भूमिका निभाई.

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी नेताओं का यह फार्मूला राहुल स्वीकार करते है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है.कार्यसमिति की बैठक के लिए समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि राहुल के वायनाड से लौटते ही कार्यसमिति की बैठक बुलाई जा सकती है. 

महाराष्ट्र, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के चुनावों को देखते हुए कांग्रेस के तमाम नेता राहुल को अध्यक्ष पद पर बनाये रखने के लिए नये फार्मूले पर काम कर रहे है. इस फार्मूला के तहत राहुल से कहा जा रहा है कि वे फिलहाल तीन चार महीने तक जब तक कि महाराष्ट्र, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न नहीं हो जाते तब तक अध्यक्ष पद पर बने रहे इस दौरान पार्टी उनके विकल्प की तलाश जारी रखेगी. 

सूत्रों का कहना था कि राहुल से यह भी आग्रह किया जा रहा है कि तीन महीने के कार्यकाल में वे पार्टी संगठन में किए जाने वाले परिवर्तनों को अंजाम दें.  पार्टी नेताओं का यह फार्मूला राहुल स्वीकार करते है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इस फार्मूले से सहमत है साथ ही उन्होंने आज जिन नेताओं से मुलाकात की उन नेताओं को कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों को कांग्रेस नेतृत्व के साथ साझा करें और बताए कि चुनाव हारने के पीछे क्या प्रमुख कारण रहे. 

इस बीच कांग्रेस एक समिति का भी गठन कर रही है जो कार्यसमिति की बैठक से पहले विभिन्न प्रदेशों के नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का पता लगाएगी साथ ही यह भी रेखांकित करेगी कि जिला, प्रदेश और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है उन सरकारों में शामिल पार्टी नेताओं ने चुनाव के दौरान क्या भूमिका निभाई. इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के पुर्नगठन पर चर्चा होगी. कार्यसमिति की बैठक के लिए समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि राहुल के वायनाड से लौटते ही कार्यसमिति की बैठक बुलाई जा सकती है. 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील