लाइव न्यूज़ :

चुनाव जीतकर भी राहुल गांधी को याद रहा किसानों से किया वादा, राफेल पर प्रेस-वार्ता के बीच कहा- माफ करेंगे कर्ज

By धीरज पाल | Updated: December 14, 2018 19:06 IST

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है।

Open in App

तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राहुल गांधी अपने वादों पर कायम हैं। राफेल डील को लेकर प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों राज्यों में किसानों के कर्ज माफी के वादों को जल्द ही पूरा करने की बात की है। राहुल गांधी ने कहा कि हम तीनों राज्यों में किसानों के कर्ज माफ करने जा रहे हैं। बात दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को राफेल डील पर क्लीन चिट दे दी है। इसे लेकर राहुल गांधी कॉन्फ्रेस करते हुए कहा राफेल में घोटाले की बात हम काफी सालों से कर रहे हैं। 

प्रेस कॉंन्फ्रेंस के दौरान राफेल डील पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने पूछा कि ये डील अनिल अंबानी को क्यों दिया गया। एचईएल से डील छीन कर अनिल अंबानी को क्यों दिया गया। राहुल गांधी ने कहा, देश की रक्षा मंत्री ने इसपर कुछ बोलने से क्यों इंकार कर दिया था? ना कीमत बताई ना कोई जानकारी दी। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांदा कहते हैं कि राफेल डील हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया था...अब ये बताइए कि पीएम कैसे रक्षा सौदो को डील करता है। 

राहुल ने पूछा कि क्यों पीएम मोदी इस मुद्दे पर नहीं बोलते हैं? CAG की रिपोर्ट PAC में क्यों नहीं आई और PAS के चेयरमैन को क्यों CAG की रिपोर्ट क्यों नहीं दिखाई गई। 

सुप्रीम कोर्ट का राफेल डील पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को  क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने रंजन गोगोई कहा, 'हम सरकार को 126 विमान खरीदने पर विवश नहीं कर सकते, और यह सही नहीं होगा कि कोर्ट केस के हर पहलू की जांच करे। राफेल की कीमत की तुलना करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। 

बीजपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी से कहा- देश की जनता से मांगे माफी

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस की जमकर खिचाई की है। अमित शाह ने कहा कांग्रेस ने जिस तरह राफेल सौदे को लेकर आरोप लगाया था ठीक उसी तरह उनको देश की जनता से माफी मांग लेनी चाहिए। अमित शाह ने कहा- कांग्रेस ने राफेल डील को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।   वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर फिक्शन राइटिंग चल रही थी?

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'सिर्फ एक आदमी ने तय कर लिया कि ऐसा-ऐसा हुआ होगा। क्या राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर फिक्शन राइटिंग चल रही थी।'

 वित्त मंत्री ने कहा कि राफेल विमान की कीमतों को लेकर सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि कुछ अन्य लोग भी टिप्पणियां करने लगे थे। सरकार ने कुछ नहीं छिपाया। बेसिक विमान की कीमत संसद में बता दी गई। वेपनरी विमान की कीमत हमने सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी। कोर्ट ने भी माना कि हमने देख लिया है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसविधानसभा चुनावराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप