लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- UPA के समय भारत में प्रधानमंत्री था, आज राजा है

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 5, 2022 17:31 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधाउन्होंने कहा कि पहले यूपीए सरकार के समय भारत में प्रधानमंत्री था और आज के भारत में राजा है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी रैली के दौरान कहा कि पहले यूपीए सरकार के समय भारत में प्रधानमंत्री था और आज के भारत में राजा है। प्रधानमंत्री सुनता है, उनके दरवाजे किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के खुले थे। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं। राजा मजदूर, किसान से बात नहीं करता। राजा ना सुनेगा ना बात करेगा। राजा सिर्फ निर्णय लेगा।

अपनी बात को जारी रखते हुए राहुल गांधी ने ये भी कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का समय 'गोल्डन पीरियड' क्यों था। वह गोल्डन पीरियड इसलिए था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। उस समय सरकार के दरवाजे आपके लिए खुला करते थे, वह बंद नहीं थे। उन्होंने ये भी कहा कि सबके लिए अगर प्रधानमंत्री काम नहीं करता है तो वो पीएम नहीं होता है। आज के प्रधानमंत्री मोदी पीएम नहीं हैं क्योंकि वो सबके लिए काम नहीं करते हैं।

वहीं, पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि मोदी जी ने किसानों से बात करने के बजाए कहा कि ये किसान हैं। मजदूर हैं जबकि मैं राजा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो सोचते हैं कि राजा जो भी फैसला लेगा जनता उसपर चुप रहेगी और अगर जनता चुप नहीं रहती है तो सीबीआई, ईडी, पुलिस और पेगासस जैसी चीजें चालू हो जाती हैं। बता दें कि उत्तराखंड में एक चरण में मतदान होना है। ऐसे में यहां 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील