लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का महाराष्ट्र में पीएम मोदी पर हमला, बोले- "गुजरात चुनाव जीतने के लिए आपके यहां लगने वाले प्रोजेक्ट वहां भेजे जा रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2022 21:53 IST

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में भाजपा शासित पड़ोसी राज्य गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार वहां चुनाव जीतने के लिए महाराष्ट्र से प्रोजेक्ट छीनकर गुजरात भेज रही है ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिले।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने नांदेड़ में पीए मोदी पर किया हमला, लगाया महाराष्ट्र के साथ दोहरा व्यवहार का आरोपमहाराष्ट्र से यहां प्रोजेक्ट छीनकर गुजरात भेजा गया ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मदद मिलेमोदी सरकार महाराष्ट्र से न केवल पैसे बल्कि युवाओं की नौकरी और उनका भविष्य भी छीन रही है

नांदेड़:राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित एक जनसभा में भाजपा शासित पड़ोसी राज्य गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र के दोहरा बर्ताव कर रही है और यहां प्रोजेक्ट छीनकर गुजरात भेज रही है ताकि वहां पर हो भाजपा को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई जा सके।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के लोगों इस बात को जान लीजिए कि आपके प्रोजेक्ट गुजरात भेजे जा रहे हैं क्योंकि गुजरात में चुनाव हैं। हाल में एयरबस प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से चला गया। उससे पहले फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट भी गुजरात चला गया था। केंद्र सरकार महाराष्ट्र से पैसे के अलावा युवाओं की नौकरी और उनका भविष्य भी छीन रही है।"

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र को पिछड़ा बनाने की शर्त पर गुजरात की तरक्की की जा रही है। जबकि किसी भी केंद्र सरकार के लिए दोनों राज्य समान रूप से महत्वपूर्ण होने चाहिए लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार गुजरात चुनाव किसी भी कीमत पर जीतने के लिए महाराष्ट्र की जनता के साथ छल कर रही हैं।

इसके साथ ही मोदी सरकार की कार्यशैली और उसके द्वारा लिये गये फैसलों पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस दिन नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू की थी, हिंदुस्तान में उसी समय आर्थिक सुनामी आ गई थी। प्रधानमंत्री ने उस समय देश से कहा था कि वह काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। काला धन मिटा देंगे उसका सबूत आपके सामने हैं। आपके यहां लगने वाले सारे प्रोजेक्ट गुजरात भेजे जा रहे हैं।

वायनाड से लोकसभा के सांसद और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने देश की गरीबी और आर्थिक बदहाली पर पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि हिंदुस्तान के किसान, मजदूर गाड़ी में नहीं चलते, सड़कों पर पैदल चलते हैं। अगर उन्हें उस हिंदुस्तान को समझना है तो हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या फिर गाड़ी की बजाय पैदल चलना होगा।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनांदेड़महाराष्ट्रगुजरातBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर