लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर PM मोदी पर बोला हमला, कहा- लोगों को लाभ देने के बदले 'समझदार' ने उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 05:50 IST

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सवाल का जवाब देने से बच रही हैं कि सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ लोगों को क्यों नहीं दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त हैं. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि वह पेट्रोल के दाम घटाकर 60 रुपए प्रति लीटर से कम पर लाएं.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपए बढ़ने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''तीन दिन पहले मैंने प्रधानमंत्री से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ ग्राहकों को देने का आग्रह किया था, लेकिन 'हमारे समझदार' ने इसके बजाय एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी.''

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सवाल का जवाब देने से बच रही हैं कि सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ लोगों को क्यों नहीं दिया. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त हैं.

ऐसे में इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की ओर उनका ध्यान नहीं गया है. उन्होंने ट्वीट किया था, ''पीएमओइंडिया, जब आप एक चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे थे, उस समय आप वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई 35 प्रतिशत की गिरावट को नहीं देख पाए.''

उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री से कहा था कि वह पेट्रोल के दाम घटाकर 60 रुपए प्रति लीटर से कम पर लाएं. इससे सुस्त अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में मदद मिलेगी.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए