लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, कहा- मुसीबत में हैं वायनाड के नागरिक

By भाषा | Updated: August 9, 2019 12:01 IST

केरल में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मलप्पुरम जिले के एदावन्ना में शुक्रवार को एक मकान ढह जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे सहायता मांगी।

Open in App
ठळक मुद्दे केरल में बाढ़ की हालत गंभीर बनी हुई है। वायनाड समेत कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ।राज्य में वर्षा जनित हादसों पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है और 22000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे सहायता मांगी। वायनाड से सांसद गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की और केरल खासकर वायनाड में बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए हर संभव सहायता की मांग की। उनके ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, '' प्रधानमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सहायता का भरोसा दिया है।’’

इससे पहले देश कई हिस्सों और केरल में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति और मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।

केरल में बाढ़ की हालत गंभीर

वहीं, केरल में बाढ़ की हालत गंभीर बनी हुई है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। वायनाड समेत कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ। कई लोगों के फंसने की खबरें हैं। एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण यहां विमान परिचालन रविवार तक निलंबित रहेगा। हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘कोच्चि हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर तीन अगस्त तक परिचालन बंद रहेगा।’’ कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ के कारण हवाईअड्डे के रनवे क्षेत्र में पानी भर गया है।  

मकान ढहने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

केरल में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मलप्पुरम जिले के एदावन्ना में शुक्रवार को एक मकान ढह जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में वर्षा जनित हादसों पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है और 22000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीबाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर