लाइव न्यूज़ :

यूपी में अकेले लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेगी कांग्रेस, सपा-बसपा को ताकत दिखाएंगे राहुल गांधी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: January 9, 2019 10:30 IST

आने वाले चुनावों में महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु में महागठबंधन के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का पहला उद्देश्य नरेंद्र मोदी को हराना है।राहुल गांधी ने इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि क्या कांग्रेस सपा-बसपा के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2019 में महागठबंधन को लेकर कई अहम जानकारियां सार्वजनिक की हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की क्षमताओं को कमतर आंकना कई पार्टियों को भारी पड़ेगा।

उनका सीधा इशारा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की ओर था। उल्लेखनीय है कि यूपी में सपा-बसपा ने स्वतः महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कर लिया। इसमें सपा और बसपा दोनों ने ही 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने का मशविरा तैयार कर लिया। महज राहुल गांधी की सीट अमेठी और सोनिया गांधी की सीट रायबरेली की सीट पर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार ना उतारने का फैसला किया।

ऐसे में राहुल गांधी ने अपने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे से पहले गल्फ न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दोनों पार्टियों को आगाह किया है कि कांग्रेस को कमतर आंकने वाले गलती कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले चुनावों में महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु में महागठबंधन के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है। इनमें कुछ जगहों पर तस्वीर साफ भी हो गई है।

हालांकि इस साक्षात्कार में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का पहला उद्देश्य नरेंद्र मोदी को हराना है। फिर भी उन प्रदेशों में जहां कांग्रेस बेहतर स्थिति में वहां वह सीधे भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देगी। लेकिन कुछ राज्य जैसे बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में गठबंधन को लेकर विमर्श चल रहा है।

हालांकि इस दौरान उन्होंने इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि क्या कांग्रेस सपा-बसपा के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी? उन्होंने नरेंद्र मोदी को हराने को पहली प्राथमिकता बताते हुए दूसरे राज्यों के गठबंधन के बारे में बताना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है। आगामी चुनाव भी कांग्रेस मुद्दों और कांग्रेस की विचारधारा पर ही लड़ेगी। उन्होंने जोड़ा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कई दिलचस्प चीजें कर सकती है। इसको लेकर कांग्रेस इन दिनों तैयारी कर रही है।

राहुल के अनुसार कांग्रेस उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत है। वे कहते हैं, उत्तर प्रदेश को लेकर हमें काफी आत्मविश्वास है। मैं समझता हूं हम लोगों को उत्तर प्रदेश के नतीजों से चौंका सकते हैं।

राहुल गांधी बुधवार को जयपुर में किसान रैली को संबोधित करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जयपुर में किसान रैली को संबोधित करेंगे। विद्याधर नगर में प्रस्तावित इस रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और सुरक्षा के चाकचौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। 

राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के गठन के बाद राहुल की यह पहली सभा होगी जिसे लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ही गांधी ने घोषणा की थी कि पार्टी की सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ करेगी। गहलोत ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिन में कर्जमाफी की घोषणा की।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी के फैसले को एक संकल्प के रूप में पूरा किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीमहागठबंधनसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए