लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बोला कर्नाटक सरकार पर हमला, पाठ्य पुस्तकों का 'भगवाकरण' करने का लगाया आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 21:49 IST

राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक के एक करोड़ बच्चों के भविष्य का फैसला अयोग्य हाथों में सौंपा जा रहा है। सामाजिक न्याय, क्षेत्रवाद और लैंगिक समानता को हटाकर बच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाना भारत की विविधता का अपमान है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा- राज्य के एक करोड़ बच्चों का भविष्य गलत हाथों मेंबच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाना भारत की विविधता का अपमान बताया

बेंगलोर:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में पाठ्यपुस्तक विवाद को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने लिखा कि पाठ्यपुस्तकों का 'भगवाकरण' भारत की विविधता का अपमान है। कर्नाटक में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को कथित रूप से शामिल करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 

इस पर राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक के एक करोड़ बच्चों के भविष्य का फैसला अयोग्य हाथों में सौंपा जा रहा है। सामाजिक न्याय, क्षेत्रवाद और लैंगिक समानता को हटाकर बच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाना भारत की विविधता का अपमान है। कन्नड़ लोगों ने कई बार दिखाया है कि जब भी राज्य के आत्मसम्मान पर चोट की जाती है तो हर कोई एकजुट हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बच्चों पर इस तरह के घातक पाठ्यक्रम थोपने नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा कन्नड़ राज्य, शब्दों और लेखकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया में दावा किया है कि कर्नाटक के लोगों ने हमेशा सामाजिक न्याय, एकजुटता और मानवतावाद के सिद्धांतों का अनुसरण किया है। भाजपा पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, बुद्ध-बासवन्ना, नारायण गुरू, कुवेम्पु जैसे कई महान व्यक्तियों की जीवन के खिलाफ संदेशों के बारे में बच्चों को पढ़ाने जा रही है। 

प्रोफेसर एस जी सिद्धारमैया और देवनूर महादेव सहित कुछ कन्नड़ लेखकों ने कथित तौर पर आरएसएस के संस्थापक के बी हेडगेवार के एक भाषण को शामिल करने और नारायण गुरु जैसे समाज सुधारकों के कार्यों को बाहर करने के विरोध में पाठ्यपुस्तकों से अपने कार्यों को वापस लेने की मांग की है।

टॅग्स :राहुल गांधीकर्नाटककांग्रेसआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?